बागपत

धर्मनगरी बड़ौत में जदयू नेताओं का ऐतिहासिक स्वागत होगा — प्रिंस जैन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत : जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेताओं के 17 फरवरी को पहली बार जैन धर्मनगरी बड़ौत आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मोकामा विधायक छोटे सरकार अनंत सिंह और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद शेर-ए-पूर्वांचल धनंजय सिंह के स्वागत को लेकर बागपत में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है।
जदयू के प्रदेश महासचिव (उत्तर प्रदेश) एवं विधायक प्रतिनिधि बिहार प्रिंस जैन ने बताया कि दोनों वरिष्ठ नेताओं के स्वागत के लिए भव्य तैयारियाँ की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान क्रेन से माल्यार्पण और ड्रोन द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बड़ौत के राजनीतिक इतिहास में एक यादगार क्षण साबित होगा।
उन्होंने बताया कि धर्मनगरी बड़ौत में दोनों नेताओं का स्वागत जदयू कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और क्षेत्र की महिला समूहों द्वारा किया जाएगा। विशेष रूप से मिक्की जैन द्वारा आरती कर अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद मंच से कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया जाएगा।
इस अवसर पर मिक्की जैन ने कहा कि अनंत सिंह और धनंजय सिंह का बड़ौत आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। उनके स्वागत की तैयारियाँ पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ की जा रही हैं, जो संगठन की एकजुटता को दर्शाती हैं।
कार्यक्रम में राहुल जैन, मोनू जैन, गौरव सिंह, सोनू गुप्ता, सन्नी राजपूत, आशीष सिंह और वैभव राठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
वरिष्ठ नेताओं के आगमन की सूचना से पूरे बड़ौत क्षेत्र में खुशी की लहर है और कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button