बोकारो

बोक़ारो की मोनिका मेकओवर को मिला सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। पटना में आयोजित ब्राइडल कॉम्पिटीशन में बोक़ारो (पलामू) की जानी-मानी ब्यूटी एक्सपर्ट मोनिका मेकओवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड हासिल किया। यह प्रतियोगिता बिहार में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी, जिसमें कई राज्यों से आए मेकअप आर्टिस्ट्स ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में मोनिका मेकओवर को यह सम्मान देश की प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट खुशी शैखी के हाथों प्रदान किया गया। मोनिका के बेहतरीन ब्राइडल मेकअप, प्रोफेशनल तकनीक और क्रिएटिव अंदाज़ की जजों ने जमकर सराहना की।
मोनिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि उनकी माता लीलावती देवी और पिता बैजनाथ महतो के आशीर्वाद और सहयोग से ही आज यह मुकाम हासिल कर पाई हैं। इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button