स्वास्थ्य आधार पर मतदान कर्मियों की विमुक्ति हेतु चिकित्सा समिति गठित।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हज़ारीबाग़ नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) शशि प्रकाश सिंह द्वारा आदेश जारी कर बताया गया है कि कतिपय नियुक्त मतदान कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य कारणों से चुनाव कार्य से विमुक्ति हेतु आवेदन पत्र समर्पित किए गए हैं। उक्त क्रम में स्वास्थ्य कारणों से संबंधित आवेदनों की जाँच हेतु उप विकास आयुक्त, हजारीबाग की अध्यक्षता में चिकित्सा समिति का गठन किया गया है।
(1) डॉ० संजय कुमार राजन, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, हजारीबाग
(2) डॉ० सुभाष प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी, (सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर प्रखण्ड, हजारीबाग।) (3) डॉ० राहुल कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी,अनुमण्डल अस्पताल, बरही
(सम्प्रति केन्द्रीय कारा, हजारीबाग) (4) डॉ० मयंक प्रताप, चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमण्डल अस्पताल, बरही (5) डॉ० ज्योति कुसारी, चिकित्सा पदाधिकारी, परिवार कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र, हजारीबाग उपरोक्त आवेदनों की जाँच हेतु चिकित्सा समिति के सभी सदस्य दिनांक 07 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक, नये समाहरणालय भवन, हजारीबाग के ग्राउण्ड फ्लोर स्थित कमरा संख्या 8-008 में उपस्थित होकर संबंधित कार्य निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे। चिकित्सा समिति द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर ही संबंधित मतदान कर्मियों को चुनाव कार्य से विमुक्त किए जाने संबंधी निर्णय लिया जाएगा।



