खैरथल

पालनहार लाभार्थी को मिला त्वरित लाभ

 कैम्प स्थल पर ही हुआ समस्या का समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। गिरदावर सर्किल के हसनपुरमाफी में आयोजित ग्रामीण उत्थान सेवा शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खैरथल-तिजारा द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ आमजन तक पहुँचाया गया। शिविर के दौरान पालनहार योजना की लाभार्थी सरिता के पुत्रों रोहन, नैतिक एवं चारू को योजना का लाभ दिलाने हेतु विभाग द्वारा विद्यालय से समन्वय स्थापित कर उनके अध्ययनरत प्रमाण पत्र जारी करवाए गए।
अध्ययनरत प्रमाण पत्र को ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन करवाया गया, जिसके उपरांत बीएसएसओ कार्यालय द्वारा प्रकरण का नवीनीकरण कर विगत माहों के बकाया बिलों के भुगतान हेतु तत्काल वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। विभागीय समन्वय एवं तत्परता के परिणामस्वरूप लाभार्थी को पालनहार योजना का लाभ शिविर स्थल पर ही तुरंत प्रदान किया गया।
ग्रामीण उत्थान सेवा शिविर में इस प्रकार की त्वरित कार्यवाही से आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा शिविरों की उपयोगिता भी सिद्ध हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button