खैरथल
जिला स्तरीय मधुमक्खी पालन एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : जिला स्तरीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का आयोजन सुंदरम गार्डन खैरथल पर उपनिदेशक उद्यान गोपाल लाल मीणा एवम् सहायक निदेशक पवन यादव की अध्यक्षता में संपन्न किया गया इस मौके पर कृषि अधिकारी मनीष अग्रवाल , कृषि अनुसंधान अधिकारी आरती सैनी सहायक कृषि अधिकारी , महेश खैरिया, बिजेंद्र कुमार, दिनेश तक्षक ,मनोज खेरिया कृषि पर्यवेक्षक हिमांशु शर्मा, सत्यवीर यादव ,राजेंद्र चौधरी, सुभाष चंद, संजू चौधरी, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
सहायक कृषि अधिकारी महेश खैरिया के अनुसार वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक सुनील कुमार ने किसानों को मधुमक्खी के प्रकार इसकी संरचना स्वभाव, सामाजिकता, उत्पादकता आदि पर विस्तार से जानकारी दी गई इसके पश्चात कृषि अधिकारी मनीष अग्रवाल ने मधुमक्खी पालन की अनुदान प्रक्रिया को समझाते हुए स्पष्ट किया कि एक किसान को अधिकतम 50 बॉक्स और 50 कॉलोनी पर 80000 रुपए का अनुदान देय है तथा सहायक कृषि अधिकारी दिनेश तक्षक ने मृदा परीक्षण और हाईटेक कृषि संबंधित जानकारी प्रदान की साथ ही कृषि पर्यवेक्षक अजय चौधरी ने उद्यानिकी की योजनाओं की जानकारी प्रदान की एवम् कृषि पर्यवेक्षक सत्यवीर यादव ने कृषि विभाग की योजनाओं को किसानों के समक्ष प्रस्तुत किया तथा प्रगतिशील कृषक श राकेश यादव और उदय सिंह चौधरी ने भी अपने अनुभवों को किसानों के समक्ष प्रस्तुत किया समस्त किसानों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी दिखाई।


