गाजियाबाद

लोनी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया भाजपा का ‘समर्पण दिवस’

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  लोनी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंत्योदय के प्रणेता एवं एकात्म मानववाद के सूत्रधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गाजियाबाद जिलाध्यक्ष चैनपाल चौधरी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिलाध्यक्ष चैनपाल चौधरी ने प्रस्तावना रखते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को स्वेच्छा से समर्पण राशि देने तथा सर्वसमाज से उनकी विचारधारा पर आधारित चलचित्र देखने की अपील की ।
इस अवसर पर गाजियाबाद की महापौर श्रीमती सुनीता दयाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि जिला उपाध्यक्ष एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रामकुमार त्यागी मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक संजीव शर्मा ने किया।
मुख्य वक्ता रामकुमार त्यागी ने पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के संकल्प का प्रतीक था।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का श्रेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की संगठनात्मक क्षमता और समर्पण को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके सपनों को साकार किया जा रहा है और राष्ट्रविरोधी ताकतों के मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
महापौर सुनीता दयाल ने अपने उद्बोधन में संगठन की जड़ों को मजबूत करने वाले महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि भाजपा का मूल सिद्धांत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ है। उन्होंने बताया कि पंडित जी ने सदैव जातिवाद की राजनीति से दूरी बनाकर मानववाद को सर्वोपरि रखा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री नावेन्द्र गौण, जितेंद्र चितौड़ा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिलामंत्री सुदेश भारद्वाज, आकाश गौतम, मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी, सभासद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button