नवनिर्वाचित पार्षद प्रिति शर्मा ने आभार यात्रा निकाली
वार्ड वासियो का जताया आभार जगह जगह हुआ स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 का परिणाम घोषित होने के बाद खैरथल शहर में वार्ड पार्षद पद के विजेता खुशियां मना रहे हैं। कोई विजय जुलूस निकाल रहे हैं तो कोई आभार यात्रा के माध्यम से मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम नगर परिषद की नवनिर्वाचित वार्ड 17 की भाजपा पार्षद प्रिति शर्मा ने भी आभार यात्रा निकाली। इस आभार यात्रा मे माता मंदिर सिवाना रोड़ से नवनिर्वाचित पार्षद ने ढोल -बाजे के साथ वार्ड का भ्रमण कर मतदाताओं का आभार जताया। यह आभार यात्रा अग्रसेन चौक होते हुए परशुराम भवन पहुची.परशुराम भवन में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रामसिंह शर्मा के नेतृत्व मे नवनिर्वाचित पार्षद प्रिति शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। और आभार यात्रा का समापन हुआ शर्मा परिवार की ओर से सभी वार्ड वासियो, शुभचिंतकों, और समर्थको का आभार प्रकट किया गया।
इस मौके पर सभापति विक्की चौधरी का भी माला और साफा बांध कर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष मनीष शर्मा, रामसिंह शर्मा, शम्मी चौधरी प्रधान, मुरारीलाल शर्मा, प्रेमचंद कौशिक, देवेंद्र शर्मा, आकाश त्रिवेदी, वेदप्रकाश शर्मा, कालू पंडित, गणेश शर्मा, दिनेश शर्मा, संजय जाटव ,रतन लाल यादव, कृष्ण यादव, जयसिंह सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं मौजूद रही
शर्मा परिवार की ओर से सभी को जलपान कराया गया। और विश्वास दिलाया वार्ड के विकास मे कोई कमी नही रखी जाएगी।



