बरेली

ज्जतनगर मंडल में पेयजल गुणवत्ता 100% मानक पर, 47 नमूने फिट

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पेयजल गुणवत्ता शत-प्रतिशत मानक पर पाई गई है। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनगर मंडल द्वारा दी गई। अधिकारी ने बताया कि यह जांच कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, इज्जतनगर से संचालित हो रहा है और मंडल के अधीन सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों और इंजीनियरिंग विभाग की टीमों द्वारा नियमित रूप से जल नमूने लिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज कुल 47 स्थानों पर अवशिष्ट क्लोरीन (Residual Chlorine) परीक्षण किए गए, जिनमें सभी 47 नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप 100 प्रतिशत फिट पाए गए। इसके अतिरिक्त पेयजल की बैक्टीरियोलॉजिकल गुणवत्ता की जांच के लिए 06 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला भेजा गया है और उनकी रिपोर्ट आना शेष है। उन्होंने बताया कि पानी की टंकियों, वाटर कूलर, टैप, फिल्टर और पाइपलाइनों की नियमित सफाई एवं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सर्विसिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button