सिंगरौली

पीएम सूर्य घर योजना का सभी उपभोक्ता उठाएं लाभ : विधायक रामनिवास शाह

सोलर रूफटॉप लगाने पर मिलती है केंद्रीय सब्सिडी, बिजली बिल में कमी के साथ अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने की सुविधा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला मुख्यालय बैढ़न के बिलौंजी स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने उपभोक्ताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली की जरूरत पूरी करने के साथ घरेलू बिजली खर्च को भी कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के सिंगरौली सीई बघेल, शहर डीई दिनकर दुबे, ग्रामीण क्षेत्र के ईओपी द्विवेदी सहित विद्युत विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने योजना की जानकारी देते हुए पात्र उपभोक्ताओं से रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की केंद्रीय सब्सिडी का प्रावधान है।
रूफटॉप सोलर सिस्टम लगने के बाद घर की बिजली संबंधी जरूरत का एक हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा किया जा सकता है, जिससे मासिक बिजली बिल में कमी आने की संभावना रहती है। इसके अलावा जरूरत से अधिक बिजली ग्रिड में भेजने की व्यवस्था होने पर उपभोक्ताओं को नेट मीटरिंग की सुविधा का लाभ मिल सकता है।
अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना और घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली खर्च को कम करने में मदद करना है। इच्छुक उपभोक्ता योजना का लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button