पाकुड़

स्वस्थ सहिया प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Swasth Saheya delegation submitted a memorandum to the MLA

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया। मंगलवार को महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंड की स्वस्थ सहियाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी को ज्ञापन सौंपा। सहियाओं ने बताया कि वे वर्ष 2015 तक बिना प्रोत्साहन राशि प्राप्त किए ही विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी कार्य करती रही हैं। 03 फरवरी 2026 को जारी एक पत्र के माध्यम से यह कहा गया है कि जो सहिया ‘सहिया ऐप’ का उपयोग नहीं कर रही हैं, उन्हें निष्क्रिय मानते हुए हटाने की प्रक्रिया की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कई सहियाओं के पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन उपलब्ध नहीं है, क्योंकि उन्हें मिलने वाली प्रोत्साहन राशि काफी कम है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी बनी रहती है, जिससे ऐप का संचालन संभव नहीं हो पाता। उन्होंने यह भी बताया कि सहिया ऐप के संचालन को लेकर उन्हें समुचित प्रशिक्षण नहीं दिया गया है, जिसके कारण कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सहियाओं ने विधायक से अनुरोध किया कि जारी सूची में अंकित सहियाओं के नाम को हटाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए तथा उन्हें पुनः सक्रिय किया जाए, ताकि वे भयमुक्त होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें और सम्मान के साथ कार्य कर सकें।
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे आगामी बजट सत्र में इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और समाधान का प्रयास करेंगे, ताकि सहियाएं बिना किसी भय के अपना कार्य कर सकें। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, महेंद्र टुडू, कोलोम मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button