गाजियाबाद

पशुपालकों को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर राजस्व ब्लॉक में खुलेगा केंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने पशुपालकों को सस्ती दरों पर औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक राजस्व ब्लॉक में एक केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों में प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र और सहकारी समितियां शामिल होंगी।
योजना के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास फार्मासिस्ट का पंजीकरण प्रमाणपत्र, ड्रग लाइसेंस तथा न्यूनतम 120 वर्ग फीट का स्थान होना अनिवार्य होगा। आवेदन हेतु निर्धारित शुल्क 5000 रुपये रखा गया है। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन माध्यम से https://pashuaushadhi.dahd.gov.in� पर आवेदन कर सकते हैं।
योजना के प्रचार-प्रसार के लिए समस्त मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं अपर निदेशक ग्रेड-2 को निर्देश जारी किए गए हैं। पशुपालन विभाग को योजना के व्यापक प्रचार, उचित स्थान के चयन, प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच तथा योजना के अनुश्रवण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार का मानना है कि इस पहल से पशुपालकों को किफायती दरों पर दवाएं उपलब्ध होंगी और पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button