हापुड़

ट्यूशन से लौट रही छात्रा को मनचले ने हाथ पकड़ खींचकर ले जाने की कोशिश…

छात्रा चीखती हुई हाथ छुड़ाकर भागी...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद…
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर की कार्यवाही….

हापुड (यूपी) – छात्रा से सुनसान गली में सरेराह छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी में कैद होने से हड़कंप मच गया । मनचले ने छात्रा को हाथ पकड़कर खींच कर ले जाने की कोशिश । छात्रा चीखती, चिल्लाती रही । छात्रा चीखती हुई हाथ छुड़ाकर भागी । ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी तीन छात्राएं । छात्रा से छेड़छाड़ की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई । पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है जो 14 वर्षीय नाबालिग युवक निकला । हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जामा मस्जिद क्षेत्र की घटना।

जानकारी के अनुसार ,  कल देर शाम हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जामा मस्जिद में तीन नाबालिग छात्राएं ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी ।  इसी समय सुनसान गली में एक युवक छात्राओं के इंतजार में खड़ा हो गया । जैसे ही छात्राएं गली से गुजरी तो उस युवक ने छात्रा का जबरन हाथ पकड़ लिया और सुनसान गली में खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगा । छात्रा चीखती हुई वहां से भाग निकलीं । यह घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। छात्रा ने अपने घर में इसकी शिकायत की जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर जब मामले की जांच की गई तो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त वीडियो के आधार पर उमर निवासी गढ़ गेट की पहचान हुई । पुलिस ने आरोपी उमर को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की है ।

इस मामले में सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि , दिनांक 13.02.2026 वसीम अकरम निवासी मोहल्ला भंडापट्टी थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ की भतीजी जामा मस्जिद मोहल्ले से ट्यूशन से लौट रही थी, जिसे एक नाबालिग युवक अल्लाहरखा उर्फ उमर पुत्र रहसूद्दीन निवासी गढ़ गेट थाना हापुड़ नगर  द्वारा रोक कर बदतमीजी की गई है । जिसके  संबंध में वीडियो / सीसीटीवी  की जांच में उपरोक्त व्यक्ति उमर का नाम प्रकाश में आया है । शिकायकर्ता वसीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी उमर को गिरफ्तार कर लिया है और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button