गोड्डा

मिल्की हनवारा में सरजुग रविदास के घर लगी आग, दो बकरियां जली, भारी नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महगामा। हनवारा थाना क्षेत्र के मिल्की हनवारा गांव में सरजुग रविदास के घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। अचानक घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिजनों की नींद खुली। देखते ही देखते आग ने घर के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी व पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही हनवारा मुखिया प्रतिनिधि बद्री साह घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।इस हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। वहीं, बंधी हुई दो बकरियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं, जिससे पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो आग आसपास के घरों तक फैल सकती थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button