मनीष कुमार ने सांसद निधि एवं विधायक निधि योजनाओं की प्रगति की किया समीक्षा
Manish Kumar reviewed the progress of MP fund and MLA fund schemes.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सांसद निधि एवं विधायक निधि योजनाओं के अंतर्गत संचालित एवं लंबित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित डी.सी. विपत्रों की स्थिति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गये। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए तथा सभी लंबित योजनाएं समयसीमा के भीतर पूरी हों। साथ ही पूर्ण हुए कार्यों के डीसी बिल और उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करने, नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचे। बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



