पाकुड़ में पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रोजेक्ट ‘परख 3.0’ व ‘ग्रीन ब्लेजर’ का विमोचन
Review meeting of PM Shri Schools concluded in Pakur, Project 'Parakh 3.0' and 'Green Blazer' released

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। समाहरणालय सभागार में पीएम श्री स्कूलों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं केंद्रीय नोडल अधिकारी चेतना नंद सिंह ने की। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले में पीएम श्री विद्यालयों की उपलब्धियों, बच्चों की बढ़ती उपस्थिति, बेहतर प्रदर्शन और संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और गुणवत्ता शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर ‘प्रोजेक्ट परख 3.0’ एवं ‘ग्रीन ब्लेजर’ का विमोचन किया गया। रसोइया दीदियों के बीच प्रेशर कुकर तथा बीपीओ को लैपटॉप वितरित किए गए। साथ ही 19वीं झारखंड राज्य सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पाकुड़ टीम एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। संयुक्त सचिव ने शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए ड्रॉपआउट रोकने, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़े रखना और उसका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना सभी की साझा जिम्मेदारी।



