खैरथल

श्री श्याम मंदिर से 24वीं श्याम ध्वजा यात्रा खाटू धाम के लिए क रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। जय श्री श्याम के उद्घोषों के साथ शनिवार को कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों से श्याम भक्तों के जत्थे खाटू धाम के लिए रवाना हुए। शहर की पुरानी मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर से 24वीं श्याम ध्वजा यात्रा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई।
ध्वज निशान यात्रा के रवाना होते ही पूरा वातावरण श्याममय हो गया। श्रद्धालु महिला-पुरुष हाथों में श्याम ध्वजा लेकर जयकारे लगाते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर निकले। शहर में विभिन्न स्थानों पर यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।परशुराम भवन पर अंकित लाटा, ममता शर्मा, प्रेम कौशिक, संजय शर्मा ने तथा मातौर रोड़ पर संदीप मिश्रा ने श्याम निशान यात्रा का स्वागत किया।
श्री श्याम सखा मंडल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा से पूर्व मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा श्याम बाबा से मंगलमय यात्रा की कामना की गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर समिति के कमल शर्मा, अमन शर्मा, योगेंद्र तिवारी, सचिन शर्मा, रजनीश बंसल, मनीष गुप्ता, रामाकांत गुप्ता, जगदीश प्रसाद जांगिड़ सहित सैकड़ों श्याम भक्त मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button