अमरोहा

भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कानूगो द्वारा किसान से खेत की ठियाबंदी करने की एवज में 85000 रुपए रिश्वत मांगने का लगाया आरोप 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा / हसनपुर : ठिया बंदी पूर्ण न किए जाने की शिकायत एवं अन्य समस्याओं को लेकर तहसील हसनपुर समाधान दिवस में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान संघ ब्लाक हसनपुर के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन कृषि प्रसार भवन हसनपुर पर ब्लाक अध्यक्ष ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किए जाने की घोषणा की गई थी जिसे पूरा नहीं किया गया है । आपूर्ति विभाग के द्वारा पात्र राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं उन्हें पुनः बनाया जाए। किसानो की कृषि भूमि के कम होने की स्थिति में उनके द्वारा ठिया बंदी कराने के लिए अदालती कार्यवाही किए जाने के बाद भी पीड़ित किसानों की ठिया बंदी नहीं की जा रही है। ऐसे मामलों में से एक मामला सकतपुर निवासी किसान से ठिया बंदी किए जाने की एवज में भारी रिश्वत लिए जाने के बाद भी उसकी जमीन पूरी नहीं की गई है। किसान के पास मात्र तीन बीघा के करीब जमीन है और उसके द्वारा मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन किया जा रहा है। जांच कर कार्यवाही की जाए। हसनपुर से भदौरा तक मार्ग जर्जर स्थिति में है। कई कई बार पुनर्निर्माण की मांग करने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा का समय चल रहा है परीक्षार्थियों के पढ़ने के समय बिजली नदारद रहती है। तहसील हसनपुर में राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए समस्याओं का समाधान किया जाए। अन्यथा भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओंको आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
    इस अवसर पर महिपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, अशोक शर्मा, कावेंद्र सिंह, सतीश कुमार त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, ज़वर सिंह , लल्लू सिंह,जयप्रकाश शर्मा , खड़क सिंह, उमेश सैन, रोहताश सिंह , राजवती देवी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button