बरेली

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मीरगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

शिकायतों का गंभीरतापूर्वक  निस्तारण किये जाने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में तहसील मीरगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से अवैध कब्जा  सम्बन्धित, पैमाइश संबंधित, सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा सम्बन्धित,खाद्य एवं रसद विभाग से राशन कार्ड सम्बन्धित,नगर पंचायत में साफ सफाई और रास्ता निर्माण सम्बन्धित एवं  स्वास्थ्य विभाग,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग,पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी द्वारा सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को उचित कार्यवाही कर शिकायत का ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारियों ने सभी अधिकारियों को फील्ड में निकल कर पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ  शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम धन्तिया बूदागंज ब्लॉक मीरगंज से सूरजपाल द्वारा ग्राम में रास्ता सही करवाने हेतु निवेदन करने पर  जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को क्रिटिकल गैप फंड से रास्ता सही करवाने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार तहसील मीरगंज के अधिवक्ताओ के चेम्बर को जाने वाले मार्ग को सही कराने हेतु भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिस पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मीरगंज को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
ग्राम ठिरिया बुजुर्ग से शिकायत कर्ता ने अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई, जिस पर धारा 24 के अंतर्गत वाद दर्ज करने के निर्देश दिये गए।
आज मीरगंज के तहसील दिवस में कुल 58  शिकायतें प्राप्त हुई।
तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह,जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव तहसीलदार मीरगंज सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button