गोड्डा

नगर परिषद चुनाव व महागामा नगर पंचायत चुनाव में केंद्रीय बल रहेगी नदारद

जिला बल सहित पुलिस पदाधिकारी की रहेगी पैनी नजर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। 2026 के नगरपालिका आम चुनाव में जिला पुलिस प्रशासन के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। क्योंकि लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव की तरह इस चुनाव में केंद्रीय पुलिस बल नहीं दिया गया है। इस वजह से जिला पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी की पैनी नजर रहेगी। रविवार को डिस्पैच हाल में मतगणना कर्मियों को सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारी के साथ इंस्पेक्टर एवं दरोगा रैंक के पदाधिकारी की उपस्थिति दर्ज थी। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से मुख्य रूप से पुलिस कप्तान मुकेश कुमार के अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी सहित कई पुलिस पदाधिकारी इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी के अलावा सी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद क्षेत्र के कल 34 मतदान केंद्र में आईआरबी के जवानों के अलावा जिला पुलिस बल के जवान एवं 202 होमगार्ड सहित महिला पुलिस प्रतिनियुक्ति रहेगी। गौरतलाप है कि डिस्पैच केंद्र में जिला उपयुक्त अंजली यादव की ओर से मतदान कर्मियों को रागी से पूर्व शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ मतदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। मतदान कर्मियों को मतदान केदो तक पहुंचाने के लिए वहां कोषांग में छोटी-बड़ी वाहनों को देखा गया। जिसमें सरकारी वाहनों के अलावा निजी स्कूल तथा प्राइवेट वाहनों से मतदान कर्मियों के दल को रवाना किया गया। मालूम हो की सोमवार को सुबह 7:00 बजे से शाम के 5:00 बजे मतदान की प्रक्रिया रखी गई है।
शहर की सरकार बनाने निकलेंगे वोटर, महिला वोटर की बेहतर हो रही है भागीदारी
शहर की सरकार बनाने के लिए सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र गोड्डा के तमाम बूथ की ओर सुबह से ही मतदाता कुच करेंगे।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक चुनाव में महिला मतदाता की भागीदारी बेहतर हो रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक नगर परिषद गोड्डा क्षेत्र में 16936 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी। जबकि नगर पंचायत महागामा में 9640 मतदाता मत डालकर लोकतंत्र की नई को मजबूत करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button