खैरथल

खैरथल-तिजारा जिला मुख्यालय को लेकर चल रहे आंदोलन को हुए 200 दिन 

भजनलाल सरकार को बताया संवेदनहीन

कल निकालेंगे विशाल बाइक रैली  
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। जिला मुख्यालय को यथावत बनाए रखने की मांग को लेकर जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना सोमवार को दो सौ वें दिन भी बदस्तूर जारी रहा। लगातार जारीआंदोलन के बीच संघर्ष समिति ने अब बड़े और निर्णायक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में खैरथल जिला मुख्यालय पर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की सोमवार को धरना स्थल पर विशेष बैठक का आयोजन कर बुधवार को बाइक रैली निकालने पर विस्तृत चर्चा की एवं आंदोलन को नई धार देने पर गहन मंथन किया गया जिसमे रैली का रूट मैप भी निर्धारित किया गया!रैली धरना स्थल से बुधवार को प्रातः दस बजे आरम्भ होंगी जो मंडी गेट नंबर एक से बाईपास होते हुए हरसोली रोड, अम्बेडकर सर्किल, रेल अंडरपास से चालीस फुटा रोड,किशनगढ़ रोड,हेमूकालानी चौक होते हुए रेलवे फाटक, मैन बाजार,अग्रसेन सर्किल,हनुमान चौक, मंडी बाईपास होते हुए वापस धरना स्थल पहुंचेगी!
संघर्ष समिति के सूत्रों के अनुसार आंदोलन को राज्यस्तरीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल,आज़ाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद (रावण) सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बुलाने पर विचार किया गया । समिति का मानना है कि बड़े नेताओं की भागीदारी से आंदोलन को व्यापक समर्थन मिलेगा और सरकार पर निर्णय बदलने का दबाव बनेगा।
संघर्ष जारी रखने का ऐलान….
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक भाजपा सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करती और जिला मुख्यालय को खैरथल में यथावत रखने की स्पष्ट घोषणा नहीं करती, तब तक आंदोलन और अधिक उग्र रूप में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि क्षेत्र की अस्मिता और भविष्य से जुड़ी है।
संघर्ष समिति ने संकेत दिए हैं कि यदि शीघ्र ही सरकार की ओर से सकारात्मक संकेत नहीं मिले, तो महापंचायत, विशाल जनसभा और प्रदेशव्यापी आंदोलन जैसे कदम उठाए जा सकते हैं!
 धरना स्थल पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता,पूर्व नेता प्रतिपक्ष विक्रम चौधरी,पीसीसी महासचिव जसवंत यादव,एडवोकेट अजय चौधरी,संदीप पाटील, पंकज रोघा,अखिलेश कौशिक,रामावतार चौधरी,दीपक चौधरी, प्रहलाद गुप्ता,राहुल रसगोन,विजय वंदन, राधेश्याम शर्मा,संध्या देवी बागड़ी, शशि प्रभा शर्मा, कृष्ण चौधरी,प्रथम तिवाड़ी समेत अनेको लोग मौजूद रहे!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button