रामपुर शाहबाद
गोवंश का वध कर अवशेष जंगल में फेंकने के मामले मैं फरार चल रहे आरोपों को पुलिस ने दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के ढकिया गांव में गोवंश का वध कर अवशेष जंगल में फेंकने के मामले में केस दर्ज किया गया था। जिस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कुछ दिनों बाद पुलिस ने एक आरोपी को ओर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। बचा हुआ 25 हजार का इनामी काफी समय से पुलिस से छिपते छापते फरार चल रहा था। जिसको सोमवार को शाहबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। बताते चले कि 23 नवम्बर 2025 को शाहबाद थाना क्षेत्र के ढकिया गांव में गोकशी का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने 26 नवंबर 2025 को मुठभेड़ में दो आरोपी सुभान पुत्र सलामत निवासी मोहल्ला नालापार, शाहबाद जनपद रामपुर और परवेज पुत्र रहीश अहमद निवासी नई बस्ती बिसौली जनपद बदायूं को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि नन्हे पुत्र शरीफ, महफूज पुत्र महबूब और शरीफ पुत्र सुखा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में एक और मामला दर्ज किया गया। इसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना सैफनी द्वारा की जा रही है। फरार आरोपियों में से शरीफ पुत्र सुखा निवासी ग्राम औसी थाना शाहबाद जनपद रामपुर ने 24 दिसंबर 2025 को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, नन्हे पुत्र शरीफ निवासी मोहल्ला कस्साबान थाना शाहबाद जनपद रामपुर को शाहबाद पुलिस ने 16 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बचा हुआ 25 हजार का हिस्ट्रीशीटर महफूज पुत्र महबूब निवासी मोहल्ला नालापार थाना शाहबाद जनपद रामपुर नशा मुक्ति के बहाने काफी समय तक पुलिस से छिपते छापते फरार चल रहा था। जिसको सोमवार को शाहबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुरादाबाद के रामपुर दोराहा काशीपुर रोड स्थित न्यू लाइफ केयर नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। आरोपी की निशानदेई पर पुलिस ने 315 बोर का तमंचा मय कारतूस के साथ बरामद किया। गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, एसआई रमेश चंद्र, एसआई अतिशय जैन, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार आदि रहे।

