गाजियाबाद
राहुल गांधी की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
लोनी में पुतला फूंककर जताया विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान महिलाओं के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा, गाजियाबाद द्वारा लोनी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की तरह गाजियाबाद में भी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने विधायक कार्यालय से मैन रोड तक जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । उनके हाथों में नारे लिखी तख्तियां थीं।
महिला मोर्चा की सदस्यों ने महिलाओं के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के सम्मान से जुड़ी किसी भी प्रकार की टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर महिलाओं को सम्बोधित करते हुए
जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का पूर्ण अधिकार है, लेकिन महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा सदैव महिलाओं की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर भावना बिष्ट, मंजू तोमर, उषा सिंह, राजेश देवी, रेनू मणि, मंजू गुप्ता सहित सभी सम्मानित पदाधिकारी बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।



