भरत पुर
शतायू पुरुष पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन और इन्दल सिंह का हुआ सम्मान

मैं लड़ता रहूंगा – रामकिशन
मैं कर्म से जिन्दा हू – रामकिशन
पानी और रोजगार के लिये करेंगे संघर्ष – इन्दल सिंह
भैसीना में हुआ किसान सम्मान समारोह
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर । भुसावर तहसील के ग्राम भैसीना में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में भरतपुर के पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का उनके जीवन के सौ वर्ष पूरे होने पर दूर दराज से आये बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिको द्वारा अभिनंदन किया गया और उनको सोल दुपट्टा और फूल मालाऐं पहनाकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर पानी आन्दोलन के संयोजक किसान नेता इन्दल सिंह जाट का भी सम्मान किया गया । बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन को लम्बी आयु के लिय शुभकामनाऐं दी ।
सम्मान समारोह में किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने कहा कि भरतपुर जिले में सबसे बड़ा संकट पानी और रोजगार का है ‘ यहाँ से लोग पलायन कर रहे है और बढ़ती बेरोजगारी के कारण अपराधों में भी वृद्धी हो रही है । उन्होंने कहा कि यहाँ आवादी का घनत्व ज्यादा है और खेती छोटी है और उसमें लागत अधिक तथा सिंचाई पानी का कोई प्रबंध नहीं है । उन्होंने कहाँ कि भरतपुर में छोटे प्रदूषण रहित उद्योग धन्धे स्थापित होने चाहिये ताकी नौजवानों को रोजगार मिल सके । किसान नेता इन्दल सिंह ने कहा कि भरतपुर के मुकावले दूसरे जिले ज्यादा तरक्की कर रहे है । उन्होंने कहा कि एनसीआर और टीटीजेड से भरतपुर जिले को भारी नुकसान हुआ है अब इनसे मुक्ति मिलनी चाहिये । उन्होंने कहा कि अब रबि की सरसौं की फसल मंडियो में आने बाली है सरकार को सभी माकुल प्रबंध करने चाहिये । उन्होंने कहा कि पानी और रोजगार का उनका संघर्ष जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद और पूर्व विधायक पंड़ित रामकिशन ने अपने जीवन में हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है ।
किसान नेता इन्दल सिंह ने कहा कि पंड़ित रामकिशन उम्र से बुड्डे है लेकिन हौशले बुलंद है , उनके जज्जबातों को सलाम है । उनके विचार ‘ लगन और संघर्ष बेमिसाल है । सौ वर्ष की उम्र में आज भी पूर्व सांसद नौजवानों से ज्याद संघर्षशील रहते है ।
सम्मान समारोह में शतायू पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने कहा कि भारत और अमेरिका की जो ट्रेड डील हुई है वो दबाब में हुई है और इससे किसानों को भारी नुकसान होगा । उन्होंने कहा कि मैंने अब तक लगभग जितने मुद्दे उठाये और आन्दोलन किया है उनमें सफलता मिली है जबकि इआरसीपी भी उनमे से एक है । लोग इआरसीपी के बारे कल्पना भी नहीं करते होगे बल्कि कुछ लोग मजाक उठाते थे । उन्होंने कहा कि इआरसीपी को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने ही जिन्दा रखा था ‘ लेकिन यह योजना बनी और याद रखना बाणगंगा में पानी भी आयेगा और उसके लिये मैरा और इन्दल सिंह का संघर्ष जारी रहेगा ।
शतायू पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने कहा कि देश की विकास दर में खेती का योगदान सबसे अधिक है लेकिन केन्द्र सरकार लगातार खेती की उपेक्षा कर बजट को घटाती जा रही है , किसान आत्महत्याएं कर रहे है ‘ किसानों का आन्दोलन जारी है लेकिन भाजपा की केन्द्र सरकार किसानों की नहीं सुन रही । कर्ज में दबा किसान परेशान है । उन्होंने अपने सम्मान के लिये सभी का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने पानी आन्दोलन के लिये वर्ष 2007 से लगातार संघर्ष कर रहे किसान नेता इन्दल सिंह जाट का भी स्वागत सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में भाकियू के जिला अध्यक्ष हरी सिंह गुर्जर कमालपुरा ने भी किसानों के मुद्दों पर विचार रखे ।
कार्यक्रम में रामेश्वर जहानपुर ‘ रविन्द्र मूड़िया जाट ‘ हीरा सिंह आमौली ‘ भगवत जाटव ‘ गंगा सहाय पंडित ‘ महेश गुर्जर नैवाड़ी ‘ राम चरन पैटल भैसीना ‘ घनश्याम गाजीपुर ‘ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुगढ़ सिंह खैररा ‘ पार्षद मान सिंह गुर्जर ‘ सहित अनेक गणमान्य लोगो ने हिस्सा लिया । संचालन इन्दल सिंह जाट ने किया ।


