गोड्डा

खुद को डॉक्टर बता महिला को बहला- फुसला कर किया यौन शोषण

- आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा/महागामा : प्रखंड अंतर्गत हनवारा क्षेत्र के एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने खुद को डॉक्टर बताने वाले तथाकथित डॉ० जाकिर हुसैन, पिता समीम इकबाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, आरोपी ने अपनी पहचान छुपा कर दोस्ती करना और ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाना तथा जबरदस्ती शादी करने के आरोप में जाकिर हुसैन, उम्र 28 वर्ष, ग्राम बेलाकित्ता, थाना बसंतराय अपने आप में खुद को एक प्रतिष्ठित डॉक्टर बताते हुए उसके साथ जान-पहचान बढ़ाई और अपनी शादी नहीं होने की बात बताकर धीरे-धीरे नज़दीकियां बढ़ाई। उसके बाद आरोपी ने शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाया और फिर आरोपी ने पीड़िता को बहला फुसलाकर भगा ले गए। उक्त मामले की शिकायत पीड़िता के बहन ने थाने में दर्ज कराते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। जांच में सामने आया कि आरोपी की डॉक्टरी की डिग्री भी संदिग्ध है और वह पहले भी खुद को डॉक्टर बताकर कई लोगों को भ्रमित कर चुका है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button