हजारीबाग

कर्णपुरा महाविद्यालय, बड़कागांव में नशा मुक्ति एवं डायन–भूत प्रथा पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हज़ारीबाग बड़कागांव विद्यार्थियों के बीच सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव में नशा मुक्ति एवं डायन–भूत प्रथा विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्ति नाथ महतो ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव टुकेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा उन्मूलन एवं अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर श्वेता कुमारी ने प्रथम स्थान, दिव्या कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा शिवम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो एवं मुख्य अतिथि टुकेश्वर प्रसाद ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं तथा नशा और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. अनु कुमारी द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. फजरुद्दीन अहमद द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button