
प्रश्न: प्रमेन्द्र जी, भाजपा संगठन ने आपको एमएलसी चुनाव का जिला संयोजक बनाया है। इसे आप किस रूप में देखते हैं?
प्रमेन्द्र तोमर: यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी ने जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सम्मान और प्रेरणा दोनों है। यह चुनाव लड़ने का पद नहीं है, बल्कि संगठन की रीढ़ को मज़बूत करने का है। मेरा काम शिक्षकों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना और जिनकी वोट अब तक नहीं बनी, उन्हें मतदान सूची में शामिल कराना है।
प्रश्न: इस जिम्मेदारी के तहत आपकी पहली प्राथमिकता क्या होगी?
प्रमेन्द्र तोमर: मेरी पहली प्राथमिकता पूरे जिले के शिक्षकों तक पहुँचना है। उनकी समस्याएँ सुनना और उन्हें यह भरोसा दिलाना कि भाजपा ही उनके सम्मान और अधिकारों की गारंटी है। साथ ही यह सुनिश्चित करना कि कोई भी शिक्षक मतदान सूची से बाहर न रहे। इसके लिए हमारी टीमें गांव-गांव और कस्बों तक जाएँगी।
प्रश्न: आप अपनी भूमिका को चुनाव परिणामों में किस तरह देखते हैं?
प्रमेन्द्र तोमर: चुनाव की जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संगठन और कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम होती है। मेरी भूमिका संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा जिस ईमानदारी और समर्पण के साथ यह चुनाव लड़ रही है, उसमें हमारी मेहनत निर्णायक भूमिका निभाएगी।
प्रश्न: केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को आप शिक्षकों तक कैसे पहुँचाएँगे?
प्रमेन्द्र तोमर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र हर वर्ग के बीच भरोसा पैदा कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत किया है, युवाओं को अवसर दिए हैं और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। यही उपलब्धियाँ हमारी ताक़त हैं और इन्हीं को हम शिक्षकों तक लेकर जाएंगे।
प्रश्न: व्यक्तिगत तौर पर आपको यह जिम्मेदारी मिलने पर कैसा महसूस हो रहा है?
प्रमेन्द्र तोमर: यह मेरे लिए गौरव की बात है। संगठन ने मुझे योग्य समझा और यह अवसर दिया। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे शिक्षकों और समाज के बीच रहकर काम करने का मौका मिला है। मेरा संकल्प है कि भाजपा की नीतियों और संदेश को पूरी ईमानदारी से जमीनी स्तर तक पहुँचाऊँ।
(प्रमेन्द्र तोमर):
“यह चुनाव सिर्फ वोट का नहीं है, बल्कि शिक्षा और समाज के उज्ज्वल भविष्य का चुनाव है। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में भाजपा शिक्षा और समाज दोनों को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सभी शिक्षकों और मतदाताओं से अपील करता हूँ कि भाजपा के साथ खड़े होकर इस मिशन को सफल बनाएं।”



