मथुरा

इकलौते बेटे की लिए आबरू का सौदा, विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में एक महिला को डरा-धमकाकर और इकलौते बेटे की हत्या की धमकी देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। अब पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वृंदावन निवासी पीड़िता ने जैंत थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि आरोपी बिजेंद्र सिंह का उनके घर आना-जाना था। इस दौरान आरोपी के उनके परिवार से घनिष्ठ संबंध हो गए। आरोप है कि 20 जनवरी 2025 को जब महिला घर पर अकेली थी, तब आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने महिला और उनके इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला को भयभीत कर आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। शोषण से तंग पीड़िता ने जून 2025 में अपने पति को पूरी घटना बताई। आरोप है कि जब उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर दबाव बनाया और पीड़िता के परिजनों के खिलाफ ही झूठी शिकायतें देकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अब इस मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button