पाकुड़

इलाज के दौरान घायल एएसआई अमित मरांडी का निधन, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

Injured ASI Amit Marandi died during treatment; final salute given at the police line.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़ पुलिस महकमे में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब लिट्टीपाड़ा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) अमित मरांडी का इलाज के दौरान निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को एक सड़क दुर्घटना में अमित मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 3 मई 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार, 4 मई 2026 को दुमका पुलिस लाइन में दुमका पुलिस संगठन एवं पाकुड़ पुलिस संगठन की ओर से दिवंगत एएसआई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम सलामी दी गई, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। इस दुखद अवसर पर मेजर/ सर्जन मेजर, पुलिस एसोसिएशन पाकुड़ के अध्यक्ष एसआई नितेश कुमार दुबे, सचिव सुराई तापे , एएसआई राजेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अमित मरांडी के असामयिक निधन से पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है। उनके सहकर्मियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी के रूप में याद किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button