अमरोहा
अमरोहा में सोशल मीडिया पर युवती का वीडियो डालने का मामला
युवक ने दी परिवार को धमकी, पीड़िता ने अस्पताल में किया हंगामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर में एक निजी अस्पताल में एक युवती ने अपनी तीन बहनों के साथ हंगामा किया। अस्पताल की लैब में कार्यरत एक युवक ने दो महीने पहले युवती का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था।पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी युवक ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने युवती के भाई को जान से मारने की धमकी भी दी।युवती ने बताया कि 20 अगस्त को वह अपनी मार्कशीट लेने कॉलेज गई थी। वहां आरोपी और उसके साथियों ने उनका पीछा कर बदतमीजी की। शनिवार को हंगामे की सूचना पर डायल 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। युवती ने कोतवाली में एक अज्ञात युवक और तीन अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


