बेतुल

बैतूल रैली निकालकर किया एड्स के प्रति जागरूकता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जेएच कॉलेज में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ.अनिता सोनी के संरक्षण में आयोजन किया गया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शंकर सातनकर ने बताया कि मप्र में राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं जिला बैतूल से प्राप्त निर्देशानुसार एड्स से बचाव के संबंध में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सघन एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस एक कदम, एड्स के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा की थीम पर आयोजित रैली में बड़ी संख्या में रासेयो के स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जीपी साहू ने महाविद्यालय प्रांगण में मानव श्रृंखला बनाकर एड्स से बचने के उपायों पर चर्चा की और कहा कि सावधानी और सुरक्षा एड्स से बचने की कुंजी है।  इस कार्यक्रम में महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो.गीता माली, हिमांशु पाटील, सोनू विश्वकर्मा, मोहित घिड़ोड़े, इश्तियाक अली, रंजीत कास्दे, खुशबू मालवीय, मीनाक्षी अड़लक, शिवानी वरकड़े, कविता बारस्कर आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button