बोकारो

हर सरकारी कार्यालय के बाहर आम लोगों की पानी की व्यवस्था हो-जिप अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। जिला परिषद मत के तहत जिला परिषद कार्यालय परिसर में सोलर युक्त डीप बोरिंग का शुभ शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनिता देवी जी ने नारियल फोड़ कर की गई,
जिला परिषद् अध्यक्ष ने कहा कि परिसर में डीप बोरिंग होने से जिला परिषद प्रांगण में पानी की व्यवस्था ठीक हो जाएगी। जिला परिषद में आए दिन जनहित एवं जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किया जाता रहा है जिला परिषद में बीएसएल के द्वारा पानी आपूर्ति किया जाता है लेकिन कभी-कभी ब्रेकडाउन एवं बाधित होने कारण पानी आपूर्ति नहीं हो पाती है,जिला प्रशासन के द्वारा गर्मी के सीजन में आम लोगों के लिए पानी मुहैया करने का भी समय-समय पर आदेश आता रहता है यहां बोरिंग हो जाने से जिला परिषद कार्यालय एवं कार्यालय के बाहर एक नल की अस्थाई रूप से व्यवस्था किया जाएगा जिससे सालों भर जिला परिषद सहित आम लोगों को पानी की समस्या से अस्थाई रूप से निजात मिल जाएगा इस तरह का व्यवस्था हर सरकारी कार्यालय के बाहर आम लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करना चाहिए ताकि आम जनों को गर्मी एवं शुद्ध पानी मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button