पाकुड़

शिकायत की जांच में गई पुलिस टीम पर पथराव, हिरासत से आरोपी छुड़ाया; तीन गिरफ्तार, 35-40 पर प्राथमिकी

Police team investigating a complaint pelted with stones; accused freed from custody; three arrested, FIR registered against 35-40 individuals.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम इशाकपुर एवं जयकीस्टोपुर के ग्रामीणों द्वारा दिए गये शिकायत पत्र के आधार पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर पथराव कर हिरासत में लिए गये एक आरोपी को छुड़ा लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा 10 नामजद और 25-30 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं सरकारी सेवक पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि इशाकपुर स्थित तालाब के समीप कुछ लोग गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन करते हैं तथा वहां स्नान करने और पानी लेने आने वाली महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। शिकायत के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पाकुड़ मुफस्सिल थाना के गश्ती दल मौके पर पहुंचा, जहां से पुलिस ने आलमगीर आलम (22) को हिरासत में लिया। आरोप है कि पुलिस जब आलमगीर आलम को थाना लेकर आ रही थी, तभी उसके घर एवं आसपास के लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और पथराव करते हुए उसे छुड़ा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना के अन्य पदाधिकारी पुरुष एवं महिला सशस्त्र बलों के साथ इशाकपुर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आलमगीर आलम, उसके चाचा रेजाबुल शेख उर्फ एजाबुल शेख (55) तथा उसकी मां मंजिला बीबी (40) को गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में पाकुड़ मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 83/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191(2), 191(3), 109(1), 115(2), 132, 158, 351(2), 352 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही घटना में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस बल पर हमले जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button