बागपत

स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ — बड़ौत में विशाल रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बड़ौत/बागपत : स्वदेशी जागरण मंच व स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वाभिमान अभियान समिति सहित विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में “स्वदेशी अपनाओ, विदेशी को त्यागो” संकल्प के साथ एक विशाल रैली निकाली गई। यह रैली नगर पालिका परिषद बड़ौत से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई दिल्ली बस स्टैंड तक पहुँची।
दिगम्बर जैन कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान “भारत माता की जय”, “स्वदेशी अपनाओ – विदेशी भगाओ”, “जब बाजार जाएँगे – मॉल स्वदेशी लाएँगे” और “वंदे मातरम्” के नारों से नगर गूंज उठा।

रैली में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ के विरोध में सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने आक्रोश जताया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य संदीप तोमर ने कहा कि “हर व्यक्ति को अपने घर में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना चाहिए। यदि अब भी हम नहीं जागे, तो विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता हमें आर्थिक गुलामी की ओर ले जाएगी।”

प्रांत प्रचार संपर्क प्रमुख डॉ. मनोज बिश्नोई ने कहा, “अमेरिकी कंपनियां भारत के कृषि एवं डेयरी क्षेत्र में दबाव बना रही हैं, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लघु उद्योग व व्यापारियों के हित में अमेरिकी प्रस्तावों को दृढ़ता से ठुकरा चुके हैं।”

रैली के समापन पर जिला संयोजक रकम सोलंकी व जिला समन्वयक अजय निर्वाल के नेतृत्व में दिल्ली बस स्टैंड पर अमेरिकी नीतियों, राष्ट्रपति ट्रंप और विदेशी कंपनियों का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी कैडेट्स, पंचमुखी पाठशाला के बटुक, लक्ष्मी नगर सह-संयोजक राधेश्याम फौजी, जैन कॉलेज प्रवक्ता ललित जैन, जिला कोष प्रमुख मनोज गर्ग, आलोक शास्त्री, मुदित जैन, परवीन कुमार, अरविंद, प्रमोद कुमार पौधा, जिला सह-संयोजक विशाल जैन, सोनू जैन, नगर संयोजक पुष्पेंद्र आचार्य, नगर सह-संयोजक विपिन तोमर, विश्व जैन, नगर कार्यकारिणी सदस्य चिंटू, प्रशांत, राजू आदि कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button