गोड्डा

बरमसिया में निःशुल्क स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पोड़ैयाहाट। प्रखंड के बरमसिया गांव में नव भारत जागृति केन्द्र एवं एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई के सहयोग से विशेष स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 69 महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्त्री रोग संबंधी विभिन्न समस्याओं का जांच और परामर्श उपलब्ध कराया गया। जांच के दौरान लिकोरिया, अनियमित मासिक धर्म, प्रजनन अंगों में जलन और सूजन, कमजोरी, खून की कमी जैसी आम बीमारियों की पहचान की गई। गर्भवती महिलाओं का नियमित चेकअप के साथ रक्त जांच, बीपी और वजन की भी जांच की गई। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता कुमारी और डॉ. शिवांगी शर्मा ने मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक सलाह दी। चिकित्सा टीम में लैब टेक्नीशियन छोटू कुमार भंडारी, फार्मासिस्ट विक्रम कुमार और नर्स पूजा कुमारी शामिल थे। मोबाइल मेडिकल वाहन चालक किशोर कुमार भगत और कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार घोष ने शिविर के संचालन में सहयोग किया।
शिविर को सफल बनाने में प्राथमिक विद्यालय बरमसिया की प्रधानाध्यापिका पेट्रीसिया सोरेन, ग्रामीण चिकित्सक डॉ. मनोज पंडित, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी प्रियंका किशोरियों, एएनएम लीलमैरी हांसदा, सहिया बहादुनी मरांडी, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर उमेश प्रसाद साह ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गईं। डॉक्टरों ने महिलाओं को स्वच्छता, पोषण और नियमित जांच के प्रति जागरूक किया। शिविर में पहुंची महिलाओं ने नव भारत जागृति केन्द्र और एसबीआई फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। उनका कहना था कि गांव में इस तरह की विशेष सुविधा मिलने से उन्हें शहर के अस्पतालों तक जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button