
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद बरेली के विकास को मिलेगा नया आयाम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । आज उत्तर प्रदेश के विकास पथ पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार हुआ यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए ‘नए उत्तर प्रदेश’ की उड़ान का प्रतीक बनेगा और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति देगा।
जनपद बरेली पर प्रभाव
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद बरेली को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से व्यापक लाभ प्राप्त होगा।
आर्थिक प्रभाव
यह एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था में ₹1 लाख करोड़ से अधिक के संभावित योगदान के साथ विकास का नया इंजन बनकर उभरेगा। कार्गो और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के विभिन्न जिलों को ‘लोकल से ग्लोबल’ बनने का अवसर मिलेगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में समावेशी, संतुलित और तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना प्रदेश के हर जनपद को वैश्विक मंच से जोड़ते हुए ‘लोकल से ग्लोबल’ की अवधारणा को साकार करेगी।




