मथुरा

पांडे फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से जला सारा सामान, लाखों का नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा के थाना कोतवाली मंडी लिंक रोड में बीएसए रोड स्थित पांडे फर्नीचर शोरूम में शाम करीब छह बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर व अन्य सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
शोरूम कर्मचारियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। कुछ ही देर में आग ने पूरे फर्नीचर गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की करीब चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फर्नीचर स्वामी मोनू पांडे के अनुसार करीब 30 से 35 लख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button