
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : मुरादाबाद से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार कार ने अमरोहा के डिडौली नेशनल हाईवे पर बुढ़नपुर के पास एक खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कार खाई में जा गिरी।
बुधवार को हुई इस घटना में बाइक के मालिक जागन सिंह निवासी गुमशानी अपने मौसा धर्मपाल सिंह के घर जा रहे थे। रास्ते में लघुशंका के लिए उन्होंने बुढ़नपुर के पास हाईवे किनारे बाइक खड़ी की थी। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कार खाई में गिर गई और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में सवार तीन लोगों ने जागन सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
पीड़ित ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल पक्ष ने कार सवारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।



