अमेठी

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया,

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने ली निरक्षरों को साक्षर करने की शपथ

शपथ ग्रहण के साथ ही हुआ साक्षरता सप्ताह का समापन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी। सुबह प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत निरक्षरों को साक्षर करने और पढ़ने, पढ़ाने तथा देश को आगे बढ़ाने की शपथ ली। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में संकुल शिक्षक देवांशु सिंह ने बच्चों को शपथ दिलाई।
स अ अवनीश वर्मा ने बच्चों को नवसाक्षरता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
इं प्र अ संजीव कुमार ने नव साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत साक्षर हुई महिलाओं के सीखने के स्तर के बारे में जानकारी ली और महिलाओं को व्यवहारिक साक्षरता के विषय में जानकारी दी।
स अ विजय प्रताप यादव, संध्या गुप्ता, गणेश प्रसाद शर्मा, शिक्षामित्र शिवकरन गुप्ता, लालती देवी, अनुदेशक कौशलेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आभा सिंह,रेखा आदि मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर साक्षरता सप्ताह का आयोजन 1 सितंबर से 8 सितम्बर तक होना था। सप्ताह की शुरुआत के कार्यक्रम नहीं हुए।नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रस्तावित गतिविधियां ठीक से नहीं हुई। जिला साक्षरता समिति की ओर से सप्ताह के आरम्भ और समापन में जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम नहीं किए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button