सिंगरौली
शिक्षक संघ सिंगरौली ने ई-अटेंडेंस का किया विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। पूर्व निर्धारित तिथि अनुसार संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगवां में म.प्र. शिक्षक संघ जिला सिंगरौली कि बैठक आयोजित हुई। बैठक कि अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री हरीशचंद्र सिंह ने कि बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने किया। बैठक में मुख्य चर्चा का विषय गुरुबंदन कार्यक्रम एवं संघ कि सदस्य्ता कि समीक्षा कि गई। साथ ही ई-अटेंडेंस जो जबरदस्ती शिक्षकों पर थोपा गया है। उस पर सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया, जिस पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह द्वारा उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया गया। जैसा प्रांत स्तर से निर्देश प्राप्त होगा, उस अनुरूप ई-अटेंडेंस का विरोध दर्ज कराया जायेगा। बैठक में संघठन मंत्री द्वारा संकुल स्तर पर योजना बनाकर कार्य करने कि आह्वान किया गया। संगठन मंत्री द्वारा सदस्यता को अधिक से अधिक बढ़ाने और सभी शिक्षकों तक अपनी पहुंच बनाने पर जोर दिया गया।



