झुंझुनू
के आर बुद्ध प्रबोधन विहार ट्रस्ट की बैठक संपन्न
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। जिले के केआर बुद्ध प्रबोधन विहार ट्रस्ट जय पहाड़ी झुंझुनूं की बैठक मालीराम ट्रस्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बुद्ध विहार के भंते विनय पाल द्वारा जिले में बौद्ध संस्कार द्वारा करवाने वाले बौद्ध संस्कारित परिवारों की मिटिंग बुद्ध विहार में करवाएँगे। ट्रस्ट द्वारा बुद्ध विहार की कीर्ति एवं बुद्ध विहार के कार्यों के विस्तार के लिए सर्वसम्मति से धर्मपाल सिंह बौद्ध भोभिया की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवाओं के दृष्टिगत उनको ट्रस्टी बनाया गया। बुद्ध विहार के कार्यों को संचालित करने एवं विकास के लिए ज़िले के भामाशाहों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया । इसके लिए ट्रस्टीगण भंते के सानिध्य में सम्पर्क करेंगे। ट्रस्ट के धन का लेखा – जोखा पारदर्शी रखने के लिये हिसाब का पूर्ण ब्यौरा मीटिंग में रखा जाएगा । जिससे उपासकों-उपासिकाओं तथा दानदाताओं के धन का पूर्ण विवरण उपलब्ध रह सके। क्राउड फंडिंग की समस्त रसीदें ट्रस्टी बी एल बौद्ध काटेंगे। दानदाताओं को रसीदें आॅनलाइन और ऑफलाइन ट्रस्ट द्वारा दी जाएगी। जयपहाडी में बुद्ध वंदना के पश्चात मानवता के कल्याण एवं मानवता के दुखों को समाप्त करने के लिए भंते घर-घर जाकर धम्म देशना नियमित तौर पर देते रहेंगे। इसके साथ ही जिले में महिने में पांच दिन बौध्द धम्म का उपदेश जन मानस को देंगे। ट्रस्ट की मीटिंग में ट्रस्टी एवं सचिव बलवीर सिंह काला, ट्रस्टी बी एल बौद्ध, ट्रस्टी एवं मैनेजर दुर्गाप्रसाद बोयल, नव नियुक्त ट्रस्टी धर्मपाल सिंह बौद्ध भोभिया उपस्थित रहे । उनकों माला पहनाकर एवं संविधान की प्रति देकर सम्मानित किया गया। अंत में मंगल मैत्री कर मिटिंग समाप्त की गई।



