रामपुर शाहबाद

शाहबाद में शांतिपूर्ण ढंग से निकला जुलूस ए मोहम्मदी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

रामपुर शाहबाद। शुक्रवार को शाहबाद में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी शांतिपूर्ण तरीके से शहर की गलियों से गुजरा। जुलूस में सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा के नारों से शहर की गलियां गूंज उठी। जुलूस ए मोहम्मदी देखने के लिए सड़को पर हुजूम उमड़ पड़ा। जुलूस ए मोहम्मदी में नबी के दीवानें झूमते चल रहे थे। पूरे रास्ते अल्लाह और नबी का जिक्र किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के दौरान अफसर भी फोर्स के संग मौजूद रहे। यह जुलूस पैग़म्बरे इस्लाम की यौमे पैदाइश ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला गया। शाहबाद बिलारी स्टेट हाइवे पर चेयरमैनपति वसीम खां ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस मोहल्ला कस्सावान से शुरू होकर रामपुर चौराहे, ब्लॉक, सीएचसी, चंदौसी तिराहा, बिलारी तिराहे, स्टेट बैंक, मैन मार्केट, कोतवाली होते हुए मस्जिद काजी के चौक में संपन्न हुआ। इस दौरान मौलाना हसन रजा, जुलूस के सदर शेरा खान समेत सैकड़ों इमाम मौजूद रहें। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ हर्षिता सिंह, कोतवाल पंकज पंत, निरीक्षक संजय सिंह, एसएसआई कुलदीप सिंह, मुकुल चौधरी, अमित कुमार मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button