रामपुर शाहबाद
भारत में फिर उछला तंबाकू कुबेर का मुद्दा
मनोना धाम के श्री महंत जी ने भी जताई गहरी चिंता , हटे फ़ोटो

विनोद गुप्ता की मुहिम को देखते हुए पूज्य महंत जी ने दिया आशीर्वाद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर शाहबाद निवासी पत्रकार विनोद गुप्ता की धार्मिक मुहिम अब और भी आग की तरह फैलती जा रही है जहां उनके द्वारा भारत के बाजार में धड़ल्ले एवं निडरता से तंबाकू कुबेर बिक रही है भगवान श्री कुबेर महाराज की फोटो लगाकर कारोबार किया जा रहा है जिस पर से विश्व विख्यात मनोना धाम श्री श्याम मंदिर के पूज्य महंत श्री ओमेंद्र महाराज ने अपने मुखारविंद से कुबेर कंपनी के मालिक से आग्रह कर अति शीर्घ फ़ोटो हटाते हुए सनातन धर्म का सम्मान करें। अभी पिछले दिनों ही भारत के चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया , सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया , इंस्टाग्राम, फेसबुक , ट्विटर , एक्स एवं दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से रामपुर शाहबाद निवासी पत्रकार विनोद गुप्ता ने इस मुहिम को चलाया जिसकी भारत में तंबाकू व्यापारियों तक आवाज भी बुलंद हुई है परंतु कोई तंबाकू कुबेर पर से भगवान का फोटो नहीं हटाया गया है। जबकि दूसरी तरफ भारतीय मानवाधिकार ने भी इसकी घोर निंदा की है। उत्तर प्रदेश सरकार के तेजतर्रार एवं त्वरित कार्रवाई करने वाले योगी आदित्यनाथ जी से उपरोक्त मामले पर जल्द कार्रवाई करने की गुजारिश की ।

