रामपुर शाहबाद
जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, चार घायल, दो रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। क्षेत्र के ग्राम पस्तोर में जमीनी विवाद को लेकर काफी दिनों से मामला तूल पकड़े हुआ था जिसको लेकर तहसील प्रशासन भी कई बार मौके पर पहुंच कर मुआयना कर चुका है। लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है l रविवार के दिन दोपहर दोनों पक्ष जमीनी विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए जिसमें एक पक्ष में प्रधान राहत खान की पत्नी जुबेदा व पुत्री कमरुल गंभीर रूप से घायल हो गए और दूसरे पक्ष में मामूली चोटों आई जिसमें रेशमा पत्नी इलियास और नसरीन घायल हो गए दोनों पक्षों को शाहबाद सीएचसी लाया गया जिसमें गंभीर रूप से घायल जुबेदा पत्नी राहत खान व पुत्री कमरुल को डॉक्टरों ने प्रथम उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया l

