शामली

महिला से अश्लील हरकत व मारपीट का आरोप

तीन के खिलाफ तहरीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी एक व्यक्ति ने कस्बा कांधला के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी खेत पर कार्य करने गई थी, जहां पहले से मौजूद आरोपी हफिजी तारिक ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए जबरन अपने साथ चलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को ईख के खेत में खींचने और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़े, जिन्हें आता देख आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर आरोपी के पास पहुंचा तो तारिक हफिजी व उसके दो पुत्रों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button