शामली

चौसाना में अनाज मंडी की मांग तेज, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। सोमवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के साथ उपजिलाधिकारी से मिला और चौसाना क्षेत्र में अनाज मंडी की स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से एसडीएम के समक्ष रखते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर मंडी न होने के कारण उन्हें अपनी फसल बेचने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उपजिलाधिकारी विनय प्रताप सिंह भदौरिया ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विगत कूुछ वर्षो से हरियाणा मे यूपी के किसानों की फसल की बिक्री पर रोक लगाने व उसके बाद उत्पन्न परेशानी की स्थिति को समझते हुए किसानो ने भी अपना रवैया बदलने का मन बना लिया है। ऐसी स्थिति में अब किसान अपने ही क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था चाहते हैं, ताकि उन्हें दूसरे राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े। प्रदेश में इस समय गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो रही है, जिससे बड़ी संख्या में किसान क्रय केंद्रों पर फसल बेच रहे हैं, लेकिन वहां भी अव्यवस्थाओं के चलते कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि यदि चौसाना क्षेत्र में अनाज मंडी स्थापित हो जाती है तो हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय व लागत दोनों की बचत होगी। साथ ही, क्रय केंद्रों पर बढ़ते दबाव से भी राहत मिलेगी।
भाकियू जिलाध्यक्ष शांता प्रधान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में हसन प्रधान, बाबर राणा और प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button