शामली

गोशालाओं की बदहाली पर शिवसेना का ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। शिवसेना की शामली इकाई ने सोमवार को ऊन तहसील में विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति के नाम संबोधित इस ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की गोशालाओं की दयनीय स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की।
 ऊन तहसील में ज्ञापन देकर कहा गया कि गोसंरक्षण को लेकर समय-समय पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। कई गोशालाओं में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल और उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। मंडल महासचिव बालिस्टर छांचियान ने प्रशासन से मांग की कि गोशालाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं और संभावित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
कार्यकर्ताओं ने गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि इससे समाज में गोसंरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सकारात्मक संदेश जाएगा। इस दौरान संजय सैनी, श्रवण कुमार, सतीश सैनी, संदीप खोखर, अश्वनी, विकास, शिवा, पिंटू, रोहित, विनय, विनीत, अनिकेत, विक्रम, डॉ. सुशील, काकू, संकित, राजन, दिनेश, सोनू, आदेश, अभिमन्यु, आशु, कृष्णपाल व आशीष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button