बरेली

रात में भरभरा कर गिरा मकान, पूरा परिवार मलवे में दवा, आठ घायल, 3 बकरी एक भैंस मरी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बरेली। बारिश की वजह से इन दिनों जान माल के नुकसान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब आंवला में एक कच्चा मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। मकान गिरने से उसके नीचे पूरा परिवार दबकर घायल हुआ है। एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। मामला आंवला के गांव भीमलौर रसूलपुर का है। चंद्रपाल अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ सो रहे थे। बारिश शुरू हुई तो मकान भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे पांच बच्चों और एक महिला समेत कुल आठ लोग दबकर घायल हो गए। वहीं हादसे में तीन बकरियों और एक भैंस की भी मौत हुई है। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद फौरी तौर से पुलिस की टीम सक्रिय हुई। एंबुलेंस और डायल 112 मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य चलाकर घायलों को नजदीकी सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button