भरत पुर

भुसावर स्थित पथैना गांव के शार्दुल स्टेडियम में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भुसावर – उपखंड भुसावर स्थित पथैना गांव के शार्दुल स्टेडियम में बाबा धीरज सिंह की स्मृति में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जहां स्थानीय और दूर-दराज के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को धूल चटाकर जीत हासिल की। दंगल की शुरुआत छोटे बच्चों की कुश्तियों से हुई। इसके बाद बड़े पहलवानों के बीच कई विशाल कुश्तियां करवाई गईं। नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल इस कुश्ती दंगल के मुख्य अतिथि रहे। राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री झावरसिंह खर्रा, विधायक बहादुर सिंह कोली ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। दंगल में पहुंचे अतिथियों का माला, साफा पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। अतिथियों ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं और खेल हमारे मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक होते हैं। दंगल में 1100 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये से अधिक तक की सैकड़ों कुश्तियां करवाई गईं। तय समय से ज्यादा चली कुश्तियों में बराबरी रहने पर पहलवानों को बराबर इनाम दिया गया। विजेता पहलवानों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री झाबरसिंह खर्रा के पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि बृजेश सिंह ने सभी ग्रामीणों की ओर से गांव में तुरंत लाइट लगवाने और पथैना को उपतहसील का दर्जा दिलवाने की मांग की। मंत्री खर्रा ने गांव में तुरंत लाइट लगवाने और आगामी बजट में गांव को उपतहसील का दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button