गोड्डा

संथाल सिविल रूल्स एवं संथाल जस्टीस रेगुलेशन-1893 के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में संथाल सिविल रूल्स एवं संथाल जस्टीस रेगुलेशन, 1893 के प्रावधानों को वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रचलन में लाने हेतु एवं विधिक पहलुओं पर आवश्यक सुझाव को लेकर संताल समाज के पारंपरिक न्याय व्यवस्था के पदथारकों एवं सदस्यों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक संपन्न हुई। मौके पर संथाल सिविल रूल्स एवं संथाल जस्टीस रेगुलेशन- 1893 के नियमों को प्रचलन में लाने हेतु उपस्थित पदधारकों पारंपारिक नायकी, जोंगमाझी, कुड़ाम नायकी, परगनैत, गौड़ेत, पराणिक आदि से सुझाव मांगे गए।
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी एक विशिष्ट संस्कृति रही है।  संताल समाज का इतिहास गौरवपूर्ण है। इनके रीति-रिवाजों से सीख भी मिलती है। उन्होंने समाज के सदस्यों से जागरूक होने, अंधविश्वासों से दूर रहने आदि की अपील भी की। बैठक में अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, बैधनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा, आलोक वरण केसरी, पूर्व बोरियों विधायक ताला मरांडी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं सभी अंचल अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button