पाकुड़

सघन वाहन जांच अभियान में 02 ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रैक्टर जब्त

Two overloaded tractors loaded with gravel were seized during the intensive vehicle checking drive.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स टीम द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर, पोड़ाबगान, कासीला एवं पाकुड़–बरहरवा मुख्य मार्ग पर प्रभावी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ओवरलोड गिट्टी लदे 02 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया, जिन्हें अग्रेत्तर विधिसम्मत कार्रवाई हेतु पुलिस लाइन में सुरक्षित रखा गया है। वाहन जांच एवं जब्ती की सूचना मिलते ही अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़े वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया, जिससे क्षेत्र में अवैध परिवहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगी। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध आगे भी निरंतर, सख्त एवं निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा। इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मिथिलेश कुमार चौधरी, अंचल पदाधिकारी, पाकुड़ अरविंद कुमार बेदिया, थाना प्रभारी, मुफस्सिल गौरव कुमार सहित पुलिस बल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button